25 नवंबर को अयोध्या धाम का नाम फिर से इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होगा : योगी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों को 25 नवंबर 2025 के ऐतिहासिक पल की याद दिलाई। उन्होंने बताया कि इस दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर परिसर में धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना होगी, जो इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने वाला क्षण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, 25 नवंबर 2025 को श्री अयोध्या धाम का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से श्री अयोध्या धाम में हो रहा हर कार्य प्रभु श्री राम के जीवन मूल्यों से प्रेरित है। मेरी यही कामना है कि धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग आरंभ हो। जय श्री राम।” इसके साथ ही सीएम योगी ने अपनी परंपरागत ‘योगी की पाती’ भी साझा की, जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया कि 25 नवंबर (मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी, विक्रम संवत् 2082) को होने वाला यह अनुष्ठान केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ है। उन्होंने लिखा कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद धर्म-ध्वजा का पुनर्स्थापन एक यज्ञ की पूर्णाहुति की तरह है, जो अयोध्या को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र बनाएगा।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अयोध्या में हो रहा हर विकास कार्य प्रभु राम के जीवन मूल्यों से प्रेरित है। असंख्य संतों, रामभक्तों और योद्धाओं के बलिदान की गौरव गाथा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज अयोध्या विजन-2047 तेजी से साकार हो रहा है। नई कनेक्टिविटी, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट सिटी, सोलर सिटी और तेज पर्यटन विकास से अयोध्या अब एक सस्टेनेबल, समावेशी और आधुनिक शहर के रूप में उभर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब करोड़ों श्रद्धालु पहले से कहीं अधिक सुगमता, सुरक्षा और सहजता से अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्रभु राम की नगरी अब विश्व मानचित्र पर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित हो रही है, जहां विरासत का सम्मान भी है और अभूतपूर्व विकास भी।
अंत में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की, “आइए, हम सभी मिलकर रामराज्य के आदर्शों से प्रेरित एक नव-उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में हाइवा की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, विरोध में सड़क जाम

जमशेदपुर, 15 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स कारखाने में काम करने वाले 25...

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत