सांसद खेल महोत्सव : जमशेदपुर में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ में धावकों ने बहाया पसीना

जमशेदपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और फिट इंडिया अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत जमशेदपुर में रविवार को 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। आयोजन की जिम्मेदारी सांसद खेल महोत्सव समिति ने संभाली।

विभिन्न आयु वर्ग के धावक बड़े उत्साह और उमंग के साथ इस मैराथन में भाग लिए। युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। मैराथन का शुभारंभ निर्धारित स्थान जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्ससे सांसद विद्युत वरण महतो विधायक सरजू राय विधायक पूर्णिमा साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों के जोश और फिटनेस के प्रति जागरूकता देखने लायक थी। रास्ते में मेडिकल टीम, पानी की व्यवस्था, सुरक्षा बल और स्वयंसेवक लगातार सेवा में लगे रहे ताकि प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न

मैराथन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रशिक्षकों और स्थानीय युवाओं का अहम योगदान रहा। दौड़ को लेकर शहरवासियों में खास उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित की गई महिला और पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम से पाँचवें स्थान तक आने वाले धावकों को पुरस्कृत किया ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले और खेल संस्कृति को और मजबूती मिले।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच देता है, बल्कि समाज को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच के प्रति प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित खेल और व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का भी आह्वान किया।

मैराथन की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि जमशेदपुर खेल भावना और सामुदायिक एकजुटता के मामले में हमेशा अग्रणी रहता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धातकीडीह फायरिंग कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के धातकीडीह में फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और गोली बरामद हुई है।

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को सम्मानित किया और कोल्हान विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन व लंबित जांच पर गंभीर सवाल उठाए।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

BARAJAMDA DUST POLLUTION बड़ाजामदा में धूल प्रदूषण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, भारी वाहनों को रोककर किया प्रदर्शन

बड़ाजामदा : क्षेत्र में बढ़ते धूल प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आ गया। कारा कोला रुमाटा प्लांट से जुड़े...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक भाई-बहनों को दी हार्दिक बधाई

रांची : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूबे के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। x...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत