बौद्धिक रूप से दिव्यांग व ऑटिस्टिक बच्चों के लिए उपयुक्त केंद्र उपलब्ध कराए प्रशासन

जमशेदपुर : ASPIRE, पैरेंट्स एसोसिएशन ऑफ मेंटली हैंडीकैप्ड ऑफ जमशेदपुर (PAMHJ) की मातृ-शाखा है, जो सोसाइटीज़ रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के अंतर्गत विधिवत पंजीकृत एक सामाजिक संगठन है।

ASPIRE विगत कई वर्षों से जमशेदपुर में बौद्धिक रूप से दिव्यांग, ऑटिस्टिक एवं न्यूरो-डाइवर्स बच्चों के कल्याण एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत है। हमारी प्रमुख गतिविधियों में सामुदायिक जीवन कौशल सिखाना, व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना, तथा ऐसे विशेष बच्चों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है। वर्तमान में हमारे संगठन में 400 से अधिक अभिभावक सदस्य जुड़े हुए हैं।

वर्तमान समय में हमें इन विशेष बच्चों के लिए उपयुक्त भवन/स्थान की कमी का गंभीर सामना करना पड़ रहा है, जहाँ हम सुरक्षित, अनुकूल एवं आवश्यक सुविधाओं के साथ अपनी गतिविधियाँ संचालित कर सकें। इस समस्या के कारण कई माताओं को अपने बच्चों की देखभाल में आसानी हेतु अन्य शहरों में स्थानांतरित होना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर संस्था के सदस्यों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी मुलाकात की और स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों की माताएँ, कहना है किहमें एक ऐसा केंद्र प्रदान करने की कृपा करें जहाँ न्यूनतम आवश्यक सुविधाएँ—जैसे विद्युत एवं पेयजल—उपलब्ध हों। आपका यह छोटा-सा सहयोग न केवल इन बच्चों एवं उनके अभिभावकों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि PAMHJ के प्रयासों को भी नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

सामाजिक रूप से वंचित इन बच्चों के उज्ज्वल एवं स्वावलंबी भविष्य के लिए इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग एवं संरक्षण प्रदान करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने जयंती पर महाराणा प्रताप को किया नमन

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। मेवाड़ के महान योद्धा और राजपूत शासक महाराणा प्रताप की जयंती पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी,...

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत