ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा को धर्मशाला में 10 दिवसीय पर्वतारोहण प्रशिक्षण का मिला मौका

जमशेदपुर : ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के एनएसएस यूनिट 2 की सेमेस्टर 5 की छात्रा राजकुमारी प्रिया 10 दिनों का ( 6 नवंबर से 10 नवंबर) हिमाचल प्रदेश में आयोजित एडवेंचर कैंप से वापस लौटी है।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अटल बिहारी वाजपई इंस्टीट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग एंड एलिट स्पोर्ट्स स्थल पर आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता,नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क जैसे कौशलों को सीखने का अवसर मिला।

शिविर के दौरान छात्रा ने रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, जुमारिंग, टेंट लगाना, रस्सी में गांठ लगाना, स्वच्छता अभियान, चर्च और मंदिरों का भ्रमण तथा अन्य कई गतिविधियों में हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों को जंगल पहाड़ों और आपदाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। राजकुमारी प्रिया ने कहा ” यह 10 दिवसीय पर्वतारोहण प्रशिक्षण ने मुझे आत्मविश्वास दिया। मैंने सीखा की कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहकर काम करना चाहिए।”

कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शनी ने बताया कि ऐसे शिविर छात्रों में अनुशासन, साहस, नेतृत्व और साहसिक कार्य जैसी खूबियों को विकसित करते हैं। उन्होंने इस साहसिक शिविर में सफलतापूर्वक भाग लेने के लिए छात्रा की सराहना की। एनएसएस यूनिट 2 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुलेखा कुमारी विभागाध्यक्ष, भौतिकी द्वारा राजकुमारी प्रिया को इस कैंप के लिए सदैव मार्गदर्शन किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना को बड़ी सफलता, तीन नए चूजों के जन्म से संख्या बढ़कर 94 हुई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके भारत के दुर्लभ पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण अभियान को एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत