जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्राओं को दी जा रही उपाधि लंबे त्याग और समर्पण का परिणाम : राज्यपाल

बोले- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने कोल्हान प्रमंडल में बनाई है अपनी एक अलग पहचान

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह विश्वविद्यालय हजारों बेटियों के सपनों को उड़ान दे रहा है और नारी सशक्तिकरण में योगदान दे रहा है। राज्यपाल जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बुधवार को तृतीय दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह में दी जा रही यह उपाधि लंबे त्याग और समर्पण का परिणाम है। यह विश्वविद्यालय हजारों बेटियों के सपनों को उड़ान दे रहा है और नारी सशक्तिकरण में योगदान दे रहा है।

प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को यह विश्वविद्यालय आगे बढ़ा रहा है। हमारे देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। जमशेदपुर की छात्राएं भी इसमें योगदान देंगी। क्रिकेट वर्ल्ड कप में हाल ही में भारत की बेटियों ने मान बढ़ाया है। इससे बेटियां प्रेरित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि दीक्षांत के बाद छात्राएं जिस क्षेत्र में भी जाएं, अपने मूल्यों को बनाकर रखें। सीखते रहने की प्रवृति न छोड़ें। चुनौतियों को साहस से अवसर में बदल दें।

उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में ऐसा माहौल बने कि श्रेष्ठ शिक्षा मिले। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने निर्देश दिया है कि समय पर परीक्षाएं हों और समय पर परिणाम आए। बोले कि मेरी कामना है कि यह विश्वविद्यालय देश का आदर्श विश्वविद्यालय बने। कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, इससे विशेष को बदला जा सकता है। कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में बेटियों की संख्या अधिक है, यह उत्साहजनक है। इस दौरान राज्यपाल ने छात्राओं से विकसित भारत 2047 को साकार करने में योगदान देने को अपील की।

इस अवसर पर 25 छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा 17 रैंक होल्डर्स को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने जयंती पर महाराणा प्रताप को किया नमन

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। मेवाड़ के महान योद्धा और राजपूत शासक महाराणा प्रताप की जयंती पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी,...

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत