सारंडा में शांति स्थापित करने की दिशा में जारी रहेगा प्रयास : तदाशा मिश्रा

चाईबासा : झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा बुधवार को चाईबासा पहुंची। यहां टाटा कॉलेज मैदान में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान आईजी अभियान एस. माइकल राज, सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आईजी साकेत कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

डीजीपी ने जिला समाहरणालय में सारंडा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को लेकर पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में सुरक्षा बलों की तैनाती, हालिया ऑपरेशनों की प्रगति, संवेदनशील इलाकों की स्थिति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बल प्रभावी तरीके से अभियान चला रहे हैं और सारंडा क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में यह लगातार प्रयास जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान संपन्न, दोनों खेमों ने जताया जीत का भरोसा

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के बाद...

रामगढ़ में बड़ा माइंस हादसा : बंद कोयला खदान में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक खदान हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत