साकची टेक्सटाइल सेंटर के सामने डालडा लाईन में ट्रेड लाईसेंस शिविर 20 नवंबर को

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के द्वारा जेएनएसी के सहयोग से व्यापारियों के लिए ट्रेड लाईसेंस शिविर का आयोजन 20 नवंबर को साकची डालडा लाईन में किया गया है।

व्यापारियों की सुविधा के लिए ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन 20 नवंबर को सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वाधान में JNAC के सहयोग से व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और व्यापारियों को एक ही स्थान पर लाइसेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक ट्रेड लाइसेंस कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में नए ट्रेड लाइसेंस बनाए जाएंगे तथा पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।

यह शिविर 20 नवंबर 2025, गुरुवार को टेक्सटाइल सेंटर के सामने, डालडा लाइन, साकची में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया जाएगा।

सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि “चैंबर व्यापारियों की सुविधा हेतु लगातार प्रयासरत है। ट्रेड लाइसेंस जैसी आवश्यक प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए यह कैंप अत्यंत उपयोगी साबित होगा। व्यापार समुदाय इसके माध्यम से समय और समस्याओं दोनों की बचत कर सकेगा।”

वहीं चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि “कई व्यापारी लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया से असुविधा महसूस करते हैं। इस शिविर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। हम सभी व्यापारियों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप का लाभ उठाएं।इस हेतु निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में आना है।

1. आधार कार्ड एवं पैन कार्ड।

2. रेंट एग्रीमेंट या बिजली बिल

इस अवसर पर सचिव, व्यापार एवं वाणिज्य भरत मकानी ने कहा कि चैम्बर हमेशा व्यापारियों के हित और सुविधा को ध्यान में रखकर अपने कार्यों को क्रियान्वित करती रही है। इसी कड़ी में टेªड लाईसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चैम्बर सदस्यों एवं अपने व्यापारियों से आग्रह है कि वे इस शिविर का लाभ अवश्य उठायें।

ट्रेड लाईसेंस शिविर के सफलतापूर्वक एवं सुचारू ढंग से संचालन हेतु मोहित मूनका एवं सौरव संघी सन्नी को समन्वयक बनाया गया है।

शिविर को सफल बनाने हेतु चैम्बर के सभी पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया जोरशोर से लगे हुये है।

अधिक जानकारी हेतु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

अनिल मोदी (उपाध्यक्ष, ट्रेड एंड कॉमर्स): 7250020460

भरत मकानी (सचिव, ट्रेड एंड कॉमर्स): 9431300686

मोहित मुनका (कोऑर्डिनेटर): 9031355925

सन्नी संघी (कोऑर्डिनेटर): 776694434

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची का नाम रोशन: निरमित सिंह ने आईसीएसई में हासिल किए 96.8%अंक

रांची: रांची के संत जेवियर स्कूल के छात्र निरमित सिंह ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया...

जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास, आईसीसी बोर्ड में 12वीं में देश टॉपर बनी

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने आईसीसी बोर्ड 12वीं बायो साइंस में 100% अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया, जिससे शहर और स्कूल में खुशी का माहौल है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

निरीक्षण में खुली कस्तूरबा विद्यालय की पोल, वार्डन ने विधायक को नहीं पहचाना

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सुंदरनगर का मामला झारखंड और भारत की जनसंख्या नहीं बता पाए बच्चे बीपीएल बच्चों का दाखिला नहीं लेने की मिली शिकायत जिला शिक्षा...

सारण में वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या

सारण के मांझी क्षेत्र में तिलक समारोह से पहले विवाद में वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या, दो अन्य घायल, पुलिस जांच जारी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत