एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का धमाकेदार लाइव शो , वलहल्ला-2025 के समापन पर झूमा पूरा जमशेदपुर

जमशेदपुर : एक्सएलआरआई के फुटबॉल ग्राउंड में सोमवार की शाम ऑन्सेंबल वलहल्ला के 26वें संस्करण का समापन बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान के शानदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस भव्य फेस्ट का अंतिम दिन उमंग, ऊर्जा और संगीत के जश्न में डूबा रहा। यह संध्या एक्सएलआरआई के साथ-साथ पूरे जमशेदपुर के लिए एक यादगार पल बन गई।

मंच पर आते ही सुनिधि चौहान ने अपने सुपरहिट गीत ‘धूम मचा ले’ से रंग जमा दिया। इसके बाद उन्होंने क्रेजी किया रे, ये जो हल्का-हल्का सुरूर है, सजना जी वारी वारी, अल्लाह दुहाई है, बेताबी-बेताबी छाई है, और सात समुंदर पार जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को लगातार थिरकने पर मजबूर कर दिया। उच्च ऊर्जा, दमदार आवाज़ और लाजवाब स्टेज प्रेज़ेंस ने माहौल को देर रात तक जीवंत बनाए रखा।

करीब 10 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ बेहतरीन रहीं। सुरक्षा, प्रवेश, भीड़ प्रबंधन और तकनीकी इंतज़ाम इतने व्यवस्थित थे कि दर्शकों ने बिना किसी परेशानी के संगीत की रात का भरपूर आनंद उठाया। एक्सएलआरआई के छात्रों के साथ देशभर के बी-स्कूलों से आए प्रतिभागियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कॉन्सर्ट में शिरकत की।

कई मौकों पर सुनिधि ने दर्शकों को अपने साथ गुनगुनाने और झूमने के लिए प्रेरित किया। पूरा ग्राउंड तालियों और खुशियों से गूंज उठा। हर गीत पर मिली जोरदार प्रतिक्रिया ने इस शाम को खास बना दिया।

इससे पहले तीन दिनों तक चले वलहल्ला-2025 में देशभर के बी-स्कूलों से पहुंचे छात्रों ने करीब 60 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर खेल और प्रबंधन की विभिन्न प्रतियोगिताओं तक—हर मंच पर रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।

समापन की यह संध्या एक्सएलआरआई के लिए गौरवपूर्ण रही। वलहल्ला-2025 ने न सिर्फ युवा प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि जमशेदपुर को एक ऐसा संगीतमय अनुभव भी दिया जिसे शहरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...

ओमान तट पर अमेरिकी हमले में मारे गए मरीन इंजीनियर के परिवार को हरसंभव मदद देगी आंध्र सरकार: मुख्यमंत्री

अमरावती, 12 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ओमान तट के पास जहाज पर हुए मिसाइल हमले में विशाखापट्टनम निवासी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत