पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में प्रशासन के खौफ से घटों थमे रहे हाईवा के पहिए

गुड़ाबांदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्जनों हाईवा के थमे रहे पहिए। सड़क खड़े दिखे वाहन। रुकने का कारण वाहनों की तकनीकी खराबी नहीं थी बल्कि प्रशासन का खौफ था।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को खनन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में चल रहे बालू के अवैध कारोबार की टोह लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों के मुताबिक खनन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए हाईवा चालक घंटों रुके रहे। बताते चलें कि इस क्षेत्र में मौजूद स्टॉक यार्डों से बालू हाईवा में लोड किया जाता है।

इनके पास चालान मौजूद होने के बावजूद बिना चालान के ही बालू बेचा जाता है। जिसके कारण सरकार को लाखों के राजस्व की क्षति हो रही है। जानकारी के अनुसार एक बड़े कारोबारी द्वारा पूरे बालू कारोबार का संचालन किया जाता है। जिसमें बिना चालान के बालू का कारोबार शामिल रहता है। गिने चुने गाड़ी में ही चालान काटकर दिया जाता है। अवैध बालू परिवहन में स्थानीय पुलिस और प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध नजर आता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री तथा जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत