उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में हजारीबाग बना ओवरआॅल चैंपियन

हजारीबाग। उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को पुलिस केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता में हजारीबाग ने 23 अंकों के साथ ओवरआॅल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि रामगढ़ 11 अंकों के साथ दूसरे और गिरिडीह 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा और गिरिडीह जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। कुल 242 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और खेल भावना देखने योग्य रही फुटबॉल में हजारीबाग विजेता और गिरिडीह उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में हजारीबाग ने खिताब जीता और गिरिडीह उपविजेता बना। हैंडबॉल में हजारीबाग विजेता और गिरिडीह उपविजेता रहा। कबड्डी में रामगढ़ विजेता और हजारीबाग उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में कोडरमा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रामगढ़ उपविजेता बना।

वहीं एथलेटिक्स में पुरुष वर्ग में हजारीबाग विजेता और कोडरमा उपविजेता रहा, वहीं महिला वर्ग में रामगढ़ ने बाजी मारी और हजारीबाग दूसरे स्थान पर रहा। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई है। पुलिसकर्मियों ने जिस तरह से भागीदारी की है, वह प्रशंसनीय है। इस तरह के आयोजन से न केवल फिटनेस और टीमवर्क की भावना बढ़ती है, बल्कि विभिन्न जिलों के बीच आपसी सहयोग और संबंध भी मजबूत होते हैं, जो पुलिस कार्यों में भी सहायक साबित होता है।

कार्यक्रम में हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह विमल कुमार सहित उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 100 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम

जमशेदपुर: इक्रिया योग एसोसिएशन (IVA) झारखंड राज्य समिति द्वारा 13 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IHDY) 2026 के 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के...

’प्रत्याशा’ कथक वर्कशॉप का आगाज : संदीप मलिक ने सिखाए नृत्य के मूल तत्व

कथक एक शाश्वत संस्कार है: संदीप मलिक | झारखंड में सुविधाओं की कमी बड़ी चुनौती: मोनिका डे रांची: ‘नृत्यशाला’ संस्था के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ नामक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत