सरायकेला जिले के नीमडीह प्रखंड के आदरडीह गांव में एसएम स्टील कंपनी की स्थापना का जोरदार विरोध

हंगामा, विवाद और विवाद के बीच पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर हुई जनसुनवाई

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह गांव में मंगलवार को एसएम स्टील कंपनी के स्थापना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और जमीनदाताओं ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और पर्यावरण सुरक्षा की गारंटी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इन सभी मुद्दों पर ठोस का आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक जमीन अधिग्रहण और प्लांट की स्थापना नहीं होने दी जाएगी। उधर, कई ग्रामीणों ने जनसुनवाई का विरोध करते हुए इसे गैरकानूनी करार दिया।

विरोध कर रहे ग्रामीण घंटों तक सड़क पर धरने पर बैठे रहे और बाद में जिला प्रशासन को एक स्मार पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के यह जनसुनवाई की गई है, जो समता जजमेंट के तहत लागू कानूनों का उल्लंघन है।

उन्होंने चेतावनी दी कि इसका विरोध हर स्तर पर जारी रहेगा। कुल मिलाकर विवादों और विरोध के बीच अंततः जनसुनवाई संपन्न हुई। हालांकि पदाधिकारियों ने उनकी मांगों को उचित फोरम पर पहुंचने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि एसएम स्टील कंपनी लगभग 750 एकड़ जमीन पर पावर एंड स्टील उद्योग लगाने की योजना बना रही है। देखना यह है कि कंपनी को अनुमति मिलती है या मामला विरोध के कारण ठंडे बस्ते में चला जाता है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीसी जवर्धन कुमार मौजूद रहे। उनके साथ अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, जिला प्रदूषण परिषद के अधिकारी जितेंद्र सिंह, पर्यावरण विज्ञानी प्रियंका कुमारी, कंपनी के पदाधिकारी, जमीनदाता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

बिहार: नीट का फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वाले गिरोह पर शिकंजा, मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार और आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरपुर, 14 जून (आईएएनएस)। नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से ठगी करने वाले गिरोह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत