बिहार में पहले चरण का मतदान आज, सम्राट, तेजस्वी, विजय ओसामा समेत कई दिग्गज नेताओं के भविष्य का होगा फैसला

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के 121 सीटों के 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य को तय करेंगे। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला भी मतदाता तय करेंगे जो चुनावी समर में ताल ठोक रहे हैं। पहले चरण चुनाव में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से एनडीए के 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए की ओर से भाजपा के 48 उम्मीदवार जबकि जदयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है। जबकि महागठबंधन की ओर से इस चरण में राजद के 73, कांग्रेस के 24, भाकपा माले के 14, वीआईपी के पांच, माकपा के तीन और भाकपा के पांच सहित इंडियन इंकलाब पार्टी (आईआईपी) के तीन उम्मीदवारों का भविष्य मतदाता तय करेंगे।

पहले चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर लगी है। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और तेजस्वी यादव की किस्मत भी गुरुवार को मतदाता तय करेंगे।
बताया गया कि इस चरण में 14 मंत्री भी उम्मीदवार हैं। पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना और भोजपुर जिलों में मतदान होना है।

पहले चरण के मतदान में कई पार्टियों के अध्यक्षों के भी भविष्य तय होंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार से चुनावी मैदान में हैं जबकि रालोमो के अध्यक्ष मदन चौधरी पारू से और आईआईपी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता सहरसा से चुनावी मैदान में हैं।

इसके अलावा इस चरण के चुनाव में कई चर्चित चेहरों के राजनीतिक भविष्य तय होंगे। इनमें लोकगायिका मैथिली ठाकुर, शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब, परसा से पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती करिश्मा राय शामिल हैं।
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि कई क्षेत्रों में जन सुराज और एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी पूरा जोर लगा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में गूंजा छऊ का शंखनाद : मुखौटों के पीछे जीवित है सदियों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

सरायकेला : सरायकेला का राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सोमवार को एक बार फिर पारंपरिक धुनों, नगाड़ों और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से जीवंत...

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत