टाटा पावर महाराष्ट्र के पुणे स्थित शिरवटा में 11,000 करोड़ की लागत से एक बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट लगाएगी

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर महाराष्ट्र में बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी 11,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

टाटा पावर कंपनी (TPCL) महाराष्ट्र के पुणे में शिरवटा में एक बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) लगाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिरवटा प्रोजेक्ट का काम अगले साल जुलाई में शुरू होगा। इसे पूरा होने में पांच साल लगेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे और इसका फाइनेंसिंग 70:30 के डेट-इक्विटी रेशियो से होगा।’

पिछले साल टाटा पावर और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत राज्य में दो बड़े पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे, जिनकी कुल क्षमता 2800 MW होगी। इनमें से एक प्रोजेक्ट पुणे के शिरवटा में 1800 MW का होगा और दूसरा रायगढ़ के भिवपुरी में 1000 MW का। यह प्रोजेक्ट टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी द्वारा विकसित किया जा रहा है और वर्तमान में उसी के स्वामित्व में है। भिवपुरी प्रोजेक्ट के बारे में टाटा पावर ने बताया कि वे अभी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों से बात कर रहे हैं। अगले छह महीनों में उन्हें इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा।

क्या होता है पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट?

पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) एक तरह की बैटरी की तरह काम करता है। जब बिजली सस्ती होती है, तो यह पानी को नीचे से ऊपर वाले टैंक में पंप करके स्टोर कर लेता है। जब बिजली की मांग बढ़ती है और महंगी होती है, तो इस स्टोर किए हुए पानी को टरबाइन से गिराकर बिजली बनाई जाती है। यह ग्रिड को स्थिर रखने में मदद करता है।

कंपनी के शेयर में आई गिरावट

कंपनी के इस फैसले के बाद भी टाटा पावर का शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को यह शेयर 408.40 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह गिरावट के खुला और दिन के कारोबार में इसमें ज्यादा तेजी नहीं आई। मंगलवार को यह शेयर 1.87% की गिरावट के साथ 400.75 रुपये पर बंद हुआ। आज बुधवार को शेयर मार्केट में गुरु नानक जयंती के कारण बंद है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत