सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन का निर्माण ठप, दिहाड़ी मजदूर परेशान, आंदोलन की चल रही तैयारी

जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद भी सालगाझुड़ी जमशेदपुर रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य अधर में है।

आम जनता का पैसा बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार कौन ? रेलवे परिचालन में अचानक परिवर्तन करने से पहले आम जनता से भी सुझाव लेना चाहिए था। हर दिन सुबह 8:40 एवं संध्या 4:40 टाटानगर की ओर से खड़गपुर की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन बंद कर दिया गया है।, रेलवे के इस फैसले से आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संयुक्त ग्राम समन्वय समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि आज तक टिकट बुकिंग काउंटर भी यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

मालूम हो कि काफी संख्या में दिहाड़ी मजदूर, सब्जी विक्रेता, व्यापारियों के साथ- साथ आम यात्रियों का आवागमन सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन से होता है। बंगाल से आने वाला छेना भी लोकल ट्रेन से ही जमशेदपुर लाया जाता है। इससे टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों का भार भी कम पड़ता है।

मुंडा ने कहा कि अंडर ज निर्माण कार्य भी बंद हो गया है। सालगाझुड़ी गोविंदपुर सड़क खस्ताहाल है ।आम जनता परेशानी झेलने को मजबूर हैं।अचानक सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य बंद करना समझ से परे है। शीघ्र ही रेलवे के द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी। इतना ही नहीं रेलवे ट्रैक भी जाम किया जा सकता है जिसके लिए रेलवे प्रशासन जिम्मेवार होगा।

संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर की अगुवाई में एक आम सभा बुला कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार पर चर्चा हो रही है। शुरू में सांकेतिक ट्रैक जाम करने पर चर्चा हो रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत