जमशेदपुर के गोपाल मैदान में बांदना सोहराय पर्व’ 23 को, जुटेंगे कई जिलों के संस्कृति प्रेमी

जमशेदपुर : कुड़मी सेना महिला मोर्चा की बैठक स्थानीय निर्मल गेस्ट हाउस में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पिंकी महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें बतौर अतिथि झारखंड आंदोलनकारी सह आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो शामिल हुए।

पिंकी ने जानकारी दी कि आगामी 23 नवंबर को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में भव्य रुप से सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बांदना सोहराय परब सह कुड़मी जुड़वाही’ का आयोजन किया जायेगा। उक्त आयोजन में झारखंड सहित पश्चिम बंगाल व उड़ीसा के कई जिलों के संस्कृतिप्रेमी शामिल होंगे तथा अपने पर्व, त्यौहार व संस्कृति से अवगत होंगे। बैठक में कार्यक्रम को भव्य व आकर्षक बनाने की दिशा में रणनीति तैयार की गई तथा अन्य सदस्यों से सुझाव लिये गये.

हरमोहन महतो ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराना तथा इसके साथ जुडऩे का संदेश देना है। शैलेन्द्र ने कहा कि आयोजन में कई तरह के पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सुमित महतो, संतोष महतो, बिष्णु देव महतो, कार्तिक महतो, नीलाम्बर महतो, किशोर महतो, प्रशांत महतो, दिवाकर महतो आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो ने किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाईबासा में घरेलू विवाद में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोटो चांदमारी निवासी 19 वर्षीय सिया कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में सड़क हादसे थम नहीं रहे। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी कल कोलकाता में विशेष स्वच्छता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे और एक विशेष छह दिवसीय स्वच्छता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत