बिहार विधानसभा चुनाव : सरयू राय ने कहा- नीतीश कुमार की छवि लार्जर देन लाइफ की है

कहा-इस बार पहले से ज्यादा मजबूत बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी

इस्लामपुर (नालंदा) : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और जनता दल यूनाइटेड के स्टार प्रचारक सरयू राय ने कहा है कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन को पहले से ज्यादा मजबूत बहुमत मिलेगा।

यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उन्होंने दो दिनों तक अनेक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने महसूस किया कि लोग नीतीश कुमार सरकार के कायल हैं।

उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो छवि जनता के बीच में बनी है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि जो नीतीश कुमार के समर्थक नहीं हैं, वो भी यह कहते पाये गए कि उनके पास नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ है ही नहीं।

एक सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार की छवि लार्जर देन लाइफ है। जनता के बीच में उनकी छवि स्टेट्समैन की बनी हुई है।

सरयू राय ने कहा कि इस्लामपुर में एनडीए उम्मीदवार (रुहेल रंजन) की जीत प्रायः तय है। कई लोग यूं ही चुनाव में उतर गये हैं। जनता के बीच में ऐसे उम्मीदवारों को लेकर नकारात्मक चर्चा है। मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जाएगा, लोग ऐसे वोटकटवा उम्मीदवारों को बाहर कर देंगे।

सरयू राय ने कहा कि समृद्ध बिहार की अवधारणा को धरातल पर उतारना है। लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाना है। लोग महसूस कर रहे हैं कि नीतीश सरकार आगे भी रहेगा तो यह क्रय शक्ति बढ़ाने वाला काम बेहद आसान हो जाएगा। केंद्रीय स्लोगन है बिहार पकड़ चुका है रफ्तार आने वाले दिनों में और मजबूती से चरितार्थ होगा। आज जो संकल्प पत्र जारी हुआ है, उसका भी लब्बोलुआब यही है कि जो भी सहायता सरकार करने जा रही है, उसका लाभ आम आदमी अपनी क्रय शक्ति बढ़ाने में करे। सरकार ने वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ने का वादा किया है। इसका असर हो रहा है।

श्री राय ने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में ही चुनाव हो रहा है और अब तो यह पक्का हो गया कि अगले मुख्यमंत्री भी वही होंगे। इसीलिए कहा गया है कि पहले से ज्यादा मजबूत बहुमत इस बार एनडीए सरकार को मिलेगा, बेहद मजबूत सरकार बनेगी।

एक सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में, जहां-जहां वो गये, वहां एनडीए को 75 प्लस सीटें मिलेगीं। जहां वो नहीं गये, वहां भी अगर ऐसी ही बात है तो सीटों की संख्या बढ़ भी सकती है।

धान की फसल का कितना नुकसान हुआ, इसके लिए सरकार को विशेष दल गठित करना चाहिएः सरयू

इस्लामपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और जनता दल यूनाइटेड के स्टार प्रचारक सरयू राय ने कहा है कि बिहार के नालंदा ही नहीं बल्कि भोजपुर, रोहतास एवं अन्य जिलों में भी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। सरकार को यह आकलन कराना चाहिए कि किस क्षेत्र में धान की फसल को कितना नुकसान हुआ है। चूंकि आचार संहिता लागू है तो पता नहीं वह यह आकलन कराएंगे या नहीं पर होना यह चाहिए कि वह आकलन कराएं और इस नुकसान की अधिकतम सीमा तक भरपाई होनी चाहिए। बेशक यह काम नई सरकार में हो।

एक सवाल के जवाब में श्री राय ने कहा कि इस बार रबी की फसल की बुआई में भी देरी होगी क्योंकि रह-रह कर बारिश हो रही है। नुकसान उसमें भी होगा। इसलिए जो भी आंकड़े सरकार के पास हैं, उसके आधार पर बीज, कीटनाशक, राहत पैकेज आदि का भुगतान सरकार को करना चाहिए। यह ठीक है कि अभी आचार संहिता लागू है लेकिन सरकार तो है। सरकार एक विशेष दल बना सकती है जो किसानों को हुए नुकसान का आकलन करे। आकलन कराते-कराते नई सरकार गठित हो जाएगी और फिर किसानों को राहत दी जा सकती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

चाकुलिया एरोड्रम का AAI ने किया सर्वे, एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की संभावना तलाशी

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना द्वितीय विश्व युद्धकालीन 515 एकड़ एरोड्रम का निरीक्षण, जमीन व इंफ्रास्ट्रक्चर का किया आकलन 515 एकड़ में फैला है बंद पड़ा एरोड्रम। -स्टेशन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत