चाईबासा में आदिवासियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सरायकेला में बंद करायी दुकानें

सरायकेला : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत कोल्हान बंद के दौरान बुधवार को सड़क पर उतरे भाजपा नेता और कार्यकर्ता।

भाजपाइयों ने सरायकेला में दुकानदारों से अपील कर दुकानें बंद कराईं। भाजपा नेत्री मीरा मुंडा और भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में कार्यकर्ता गैरेज चौक और संजय चौक क्षेत्र में सड़क पर उतरे और लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की। भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह दमनकारी है। आवाज उठाने वालों के ऊपर लाठीचार्ज करवाकर राज्य सरकार ने आदिवासी समाज का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई बर्बरता की भाजपा घोर निंदा करती है। वहीं जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि चाईबासा के ग्रामीण क्षेत्र के लोग सड़क पर नो इंट्री की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस सड़क पर एक वर्ष में 150 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। जब प्रदर्शनकारी तांबे चौक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और मंत्री दीपक बिरुआ से मिलने नहीं दिया।

उन्होंने बताया कि रात के करीब 10 बजे जब प्रदर्शनकारी भोजन कर रहे थे तभी पुलिस ने आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर दिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। कई ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उदय सिंहदेव ने कहा कि यह सरकार गर्भवती महिलाओं को भी दो दिनों से थाने में बैठा कर रखे हुए है जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार पूरी तरह आदिवासी विरोधी है। स्वास्थ्य विभाग के मामले पर बोलते हुए उदय सिंहदेव ने कहा कि एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत