सरायकेला में श्री जगन्नाथ सेवा समिति करेगी पांच दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

सरायकेला : श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा एवं पंचक स्नान (बोइतो बंदानो) के अवसर पर 01 नवंबर से 05 नवंबर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान मुख्य रूप से ओडिशा के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रत्नाकर नायक (पुरीधाम) द्वारा श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन किया जाएगा।

प्रत्येक दिन भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले ओडिशा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा संगीतमय भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इसे लेकर श्री जगन्नाथ सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्तिक पूर्णिमा पंचक स्नान के अवसर पर कथावाचक के द्वारा पांच दिन तक चलने वाले श्रीमद् भागवत प्रवचन की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान समिति के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।

अध्यक्ष राजा सिंहदेव द्वारा बताया गया कि कार्तिक पूर्णिमा को ओड़िया समुदाय का सबसे पवित्र व पुण्य दिन माना जाता है। ओड़िया समाज के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर ‘बोईतो बंदाणो’ उत्सव के रूप में मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को सूर्योदय से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ओड़िया समुदाय के लोग नदी में स्नान कर केले के पेड़ के छिलके या थर्मोकोल से तैयार रंग बिरंगी नाव को नदी सरोवर में प्रवाहित करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा बोईतो बंदानो को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा सकता है। यह त्योहार ओड़िया समुदाय की ऐतिहासिक वाणिज्य यात्रा से जुड़ा हुआ है।

सिंहभूम के ओड़िया बहुल इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाता रहा है। उसी उत्कलीय परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी निमित्त जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा 01 से 05 तक नवंबर तक शाम 5:00 बजे से रात के 9:00 बजे एवं अंतिम तिथि 05 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन प्रातः 09 से अपराह्न 01 बजे तक भागवत कथा प्रवचन एवं भजन इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस बार कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगन्नाथ घाट को लाइट से आलोकित किया जाएगा एवं स्टॉल लगाकर चाय-पानी इत्यादि का व्यवस्था होगी। जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा बोइतो बंदानो के लिए विशेष रूप से थर्मोकोल से एक बड़ा आकर्षक बोइतो (नाव) तैयार कर खरकाई नदी प्रवाहित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा प्रत्येक दिन भागवत कथा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 01 नवंबर से 05 नवंबर तक होगा एवं अंतिम तिथि को भजन एवं प्रवचन के उपरांत महाप्रसाद सेवा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से सचिव पार्थसारथी दास, कोषाध्यक्ष शंकर सतपथी, समिति के वरिष्ठ सदस्य बादल दुबे,चन्द्रशेखर कर, प्रशान्त महापात्र, राजेश मिश्रा,परशुराम कवि, दुखुराम साहु, सुमित महापात्र, दिपेश रथ, सिपुन महंती,ध्रुव सिंह मोदक इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 100 से अधिक रक्तवीरों का सम्मान, आनंद मार्ग ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से शहर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक रक्तदाताओं...

बीटीपीएस पर फिर लगा दामोदर को प्रदूषित करने का आरोप, सरयू राय ने कार्रवाई की मांग की

बीटीपीएस की लापरवाही से फिर दामोदर प्रदूषित, पाइपलाइन फटने से जहरीला बहिस्राव नदी में दूषित पानी ऐश पौंड से ही नदी में छोड़ा जा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में चोरल इंग्लिश रेसिटेशन का आयोजन, ग्लोबल वार्मिंग थीम पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

जमशेदपुर : जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए एक रंगारंग और आकर्षक ‘चोरल इंग्लिश रेसिटेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया...

ममता की साख बनाम बीजेपी की चुनौती, 4 मई को तय होगा सत्ता का संग्राम

Bengal Elections 2026 कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। अप्रैल में दो चरणों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत