चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के टेपासाई में लघुशंका के लिए घर से निकले ग्रामीण काे अगवा कर पीट-पीट कर मार डाला। मृतक के पुत्र ने बताया कि 51 वर्षीय पिता को गांव के ही लोगों ने ही अगवा किया। उसके बाद कमरे में बंद कर पिटाई की। इतना ही नहीं उसके बाद गांव में चप्पल की माला पहनाकर घसीटा और पीट- पीटकर कर हत्या कर दी।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
