उपायुक्त की अपील : निर्धारित छठ घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें, नदी किनारे असुरक्षित स्थल पर जाने से बचें श्रद्धालु

अधिकारियों को दिया निर्देश, ड्रोन कैमरा से भीड़भाड़ वाले घाटों की हो निगरानी, महिलाओं की सुरक्षा पर रहे ध्यान

जमशेदपुर : आस्था का महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय एवं सतर्क है। रविवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर नगर निकायों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने घाटों की सफाई व्यवस्था, विद्युत, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने नगर निकाय, बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन शाखा के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों की समुचित साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, एम्बुलेंस और गोताखोरों की टीम तैनात रखें। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भीड़भाड़ वाले घाटों की निगरानी के साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस बल तैनात रहे। छठ घाटों पर वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा पूर्व से ही पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके।

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि छठ पर्व के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करें, निर्धारित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें, नदी किनारे असुरक्षित स्थल पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है ताकि श्रद्धा और सुरक्षा के साथ छठ महापर्व सम्पन्न हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी योजनाओं की समीक्षा की

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रांची में झारखंड के विद्युत क्षेत्र...

प्रधानमंत्री मोदी का 20 जून को ओडिशा दौरा, राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में, जांच तेज

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत