बिहार के जाने माने पत्रकार व जमशेदपुर में हिंदुस्तान के मुख्य संवाददाता गुलाब सिंह के पिता शिवनारायण सिंह नहीं रहे, समस्तीपुर के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

जमशेदपुर/समस्तीपुर : पत्रकारिता जगत की एक तेजस्वी कलम हमेशा के लिए मौन हो गई। बिहार की राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार शिवनारायण सिंह का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उन्होंने समस्तीपुर जिले के अपने पैतृक गांव डिहुली में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके पुत्र गुलाब प्रसाद सिंह जमशेदपुर में हिंदुस्तान अखबार में मुख्य संवाददाता हैँ.

जनशक्ति व  आर्यावर्त से की थी पत्रकारिता की शुरुआत

शिवनारायण सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बिहार के प्रतिष्ठित दैनिक जनशक्ति से की थी। 

इसके बाद उन्होंने आर्यावर्त सहित कई प्रमुख समाचार पत्रों में कार्य किया।

 उनके लेखन में सामाजिक सरोकार, ग्रामीण जीवन की सादगी और राजनीतिक चेतना की गहराई झलकती थी। 

पत्रकारिता में उन्होंने हमेशा निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखा।

पटना रेडियो व  दूरदर्शन से भी जुड़ा रहा योगदान

मीडिया के अन्य माध्यमों में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। 

वे लंबे समय तक पटना रेडियो और दूरदर्शन में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत रहे।

 वहां भी उन्होंने कार्यक्रम निर्माण और संपादन के क्षेत्र में अपनी दक्षता से कई पत्रकारों और संवाददाताओं को प्रेरित किया।

जमशेदपुर से जुड़ा पारिवारिक रिश्ता

वे जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार और हिंदुस्तान के मुख्य संवाददाता गुलाब प्रसाद सिंह के पिता थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

भरा-पूरा परिवार, सादगीपूर्ण जीवन

शिवनारायण सिंह अपने पीछे तीन पुत्रों, पौत्रों और विस्तृत परिवार को छोड़ गए हैं। 

अपने जीवनकाल में उन्होंने सादगी, ईमानदारी और सामाजिक प्रतिबद्धता के जो मूल्य स्थापित किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

अंतिम संस्कार आज

 उनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार 23 अक्टूबर को किया जाएगा। अंतिम यात्रा समस्तीपुर जिले के डिहुली गांव स्थित पैतृक आवास से निकलेगी।

 सुबह से ही उनके आवास पर  बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पत्रकार और शुभचिंतक पहुंचने लगे हैं ।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए लोगों ने कहा कि शिवनारायण सिंह जैसे पत्रकार बहुत विरले होते हैं, जिन्होंने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत