जमशेदपुर में एसीआईबी के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, कार्यशैली भी जाना

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पुराना कोर्ट स्थित भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (Anti Corruption Investigation Bureau – ACIB) की ओर से गुरुवार को सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पुराना कोर्ट के इलाइची रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम की शुरुआत कोल्हान प्रमंडल के अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । इस दौरान कोल्हान प्रमंडल हेड बाबूलाल नाग , कोल्हान प्रमंडल लीगल सेल हेड अजीत कुमार सिंह तथा कोल्हान प्रमंडल मीडिया प्रभारी नागेन्द्र कुमार मुख्य पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे। इन पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया । तत्पश्चात पूर्वी सिंहभूम जिले के नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र , परिचय पत्र और प्रमाण पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के हित में ईमानदारी के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी राम कुमार छतरियां ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों का सम्मान और संगठन की कार्यशैली से उन्हें अवगत करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।बैठक के दौरान संगठन के कार्यकलाप, नीतियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। कोल्हान प्रमंडल लीगल सेल के पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को कार्य की दिशा, संगठन की नीति और आगामी गतिविधियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में सदस्यता प्रमाणपत्र, परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र वितरण की गई ।

मीडिया प्रभारी नागेन्द्र कुमार एवं कोल्हान प्रमंडल हेड बाबूलाल नाग ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त निदेशक के कुशल नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल के दोनों जिलों में नई समितियों का गठन एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। इ

स अवसर पर कोल्हान प्रमंडल लीगल सेल के पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, बाबूलाल नाग , नागेन्द्र कुमार ,रामकुमार छतरियां, राजेश कुमार शर्मा, डी. रविकुमार, विष्णु प्रधान, अशोक कुमार, संतोष रेड्डी, स्वरूप पाल, सुरेश चंद्र महतो, एम. वेंकट राव, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, गोपाल पात्रो, अमीषा नाग पूरबी रानी दत्ता , जय पाल पात्रो , आई बाबू राव, विवेक प्रसाद, सुबोध कुमार अग्रवाल , ब्रिज मोहन सिंह , उज्ज्वल दास , शिबू होड़ , वाजिब अली, एम वेंकट प्रसाद , विष्णु चरण प्रधान, अशोक कुमार कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड: राज्यसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन में बढ़ी रार, कांग्रेस के आरोपों पर राजद-माले का पलटवार

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

पांच साल में व्यापार को दोगुना करने, तकनीक और इनोवेशन संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए भारत और फ्रांस

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को पांच साल के अंदर दोनों देशों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत