डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी आदित्यपुर में छात्रों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प 

नालसा डाँन योजना, नशे के प्रति जागरूकता व नशा मुक्त भारत योजना की दी गई जानकारी

आदित्यपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी आदित्यपुर में लीगल लिटरेसी क्लब में मूल कर्तव्यों एवं नालसा डाँन योजना 2025 नशे के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त भारत योजना 2025 के संबंध में विजय कुमार महतो के द्वारा जानकारी दी गई।

उन्होंने नशे के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त भारत योजना 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है बल्कि समाज और परिवार के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

पंकज कुमार ने कहा कि लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से छात्रों को कानूनी जानकारी प्रदान की जा रही है जिससे वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि यह जानकारी छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होगी और उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विजय कुमार महतो को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी जानकारी बहुत उपयोगी थी। उन्होंने कहा कि वे इस जानकारी को अपने जीवन में अपनाएंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लीना पांडे ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन पीएलवी रूपाली पति ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लीगल लिटरेसी क्लब के प्रभारी शिक्षक पंकज कुमार, श्रीमती लीना पांडे, पीएलवी रूपाली पति और अनीता मिश्रा उपस्थित थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक सरयू राय से मिले टाटानगर के एरिया मैनेजर, ट्रेनों की लेटलतीफी पर बताया जल्द ही हो जाएगा समस्या का समाधान

विधायक बोले-आंकड़ों से उनका कोई सरोकार नहीं, स्थिति नहीं सुधरी तो जल्द ही आंदोलन के अगले चरण की होगी घोषणा जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल...

जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मानगो निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

लाईफ लाइन नर्सिंग होम में करते थे काम, लंच के बाद घर से लौट रहे कार्य स्थल आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के...

ईरान सीजफायर से बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ईरान में सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत