जमशेदपुर : कुहासे के कारण प्रति वर्ष ट्रेनें विलंब से चलती थी और हादसे की भी आशंका रहती थी। ऐसे में कुहासे की संभावना और सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे यह निर्णय लिया है कि दिसंबर से फरवरी तक टाटा-अमृतसर समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से अमृतसर और सांतरागाछी से आनंद विहार मार्ग पर यात्रियों को परेशानी होगी।
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
हटिया आनंद विहार टर्मिनल-एक दिसंबर से 26 फरवरी 2026
आनंद विहार टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 27 फरवरी
सांतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 2 मार्च
आनंदविहार सांतरागाछी एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 3 मार्च
टाटा-अमृतसर एकसप्रेस 1 दिसंबर से 25 फरवरी
अमृतसर -टाटा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 25 फरवरी
अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 27 फरवरी
