जमशेदपुर : के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्ठा से ठेकेदार के बेटे का अपहरण। मुर्शिदाबाद सें आए मजदूरों ने आइसक्रीम खिलाने के नाम पर बच्चों का अपहरण कर तीनों मजदूर फरार हो गए। देर रात तक जमशेदपुर के बॉर्डर पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जमशेदपुर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा निवासी फिरदौस गद्दी के 6 वर्षीय पुत्र आरिश गद्दी का कल देर शाम मुर्शिदाबाद के मजदूरों ने अपहरण कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस ने चांडिल घाटशिला बहरागोड़ा व आदित्यपुर मार्ग पर अलर्ट जारी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। देर रात तक आरिश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार के लोग बदहवास होकर उसे खोजने के लिए कई मार्ग पर निकल गए हैं।
आरिश बिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के एलकेजी का छात्र है। परिवार के लोग निजी गाड़ी से गालूडीह टोल प्लाजा पहुंचे जहां टोल प्लाजा के कर्मियों ने कहा कि एक लाल रंग की गाड़ी में एक बच्चा को देखा गया है। अपहरण करने वालों में मुर्शिदाबाद का मजदूर आसिफ और इमरान है। हालांकि पुलिस देर रात तक बच्चे की खोज में लगी हुई है। पुलिस मजदूरों के घर पहुंच कर जांच की तो पूरा सामान गायब मिला। मजदूर भी वहां से फरार हैं। फिलहाल मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है, जल्दी गिरफ्तारी की बात कर रही है l
इस मामले में डीएसपी मनोज ठाकुर ने कहा जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रामदास भट्ठा में बिल्डर फिरदौस के बेटे का अपहरण मुर्शिदाबाद से आए तीन मजदूरों ने किया है। पुलिस नें सीसीटीवी कैमरे में मजदूरों को बच्चे को ले जाते देखे गए हैं। 6 वर्षीय बच्चे आरिश एलकेजी का छात्र है। परिवार के लोगों ने बिष्टुपुर थाने में शिकायत की है।
इसके बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुड़ गई है। देर रात तक पुलिस ने एनएच 33 पर चांडिल, घाटशिला, बहरागोड़ा, आदित्यपुर में अलर्ट जारी करते हुए बॉर्डर्स में जांच कि जा रही है। उन्होंने कहा कि एक टीम का गठन किया गया है जो मुर्शिदाबाद के लिए भी रवाना हो गया है। पुलिस का मकसद सकुशल बच्चे को बरामद करना है। पुलिस लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी और जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि तीनों मुर्शिदाबाद के आए मजदूर बच्चों को ले जा रहे हैं। तीनों मजदूरों ने अपना-अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया है। फिलहाल पुलिस लगातार इस मामले को लेकर जांच कर रही है l
