पटमदा : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा स्कूल में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे प्रार्थना सभा के दौरान कक्ष्रर 9वीं की छात्रा अष्टमी महतो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। छात्रा कमीर गांव की रहने वाली है।
मौके पर उपस्थित स्कूल के प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा पहुंचाया। अस्पताल में छात्र को स्लाइन एवं इंजेक्शन देने के एक घंटे के बाद होश आया। छात्रा से पूछने पर उसने बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी, इसके बाद सर चकरा कर जमीन पर गिर पड़ी। अस्पताल में छात्रा का इलाज जारी है एवं स्वस्थ है।
