मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू के शहीद आरक्षियों के परिजनों को सौंपी एक करोड़ 10 लाख रुपये की सम्मान राशि

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शहीद आरक्षियों के परिजनों से मिले और उन्हें एक करोड़ 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड सदैव शहीदों का ऋणी रहेगा। पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की। उनकी पारिवारिक स्थिति की भी जानकारी ली।

उन्होंने कहा राज्य सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बेहतर समन्वय के कारण शहीदों के परिजनों को यह राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने परिजनों से अपील की कि इस राशि का उपयोग बेहतर भविष्य बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए करें।

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बच्चों को नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए रांची में एक आवासीय विद्यालय का निर्माण कराएगी। विद्यालय निर्माण के लिए झारखंड जगुआर में चार एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। यह विद्यालय पुलिस विभाग संचालित करेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों के लिए एक अस्पताल बनाने की योजना पर भी राज्य सरकार विचार कर रही है। मकसद है पुलिस परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने शहीद परिवारों से कहा कि राज्य सरकार उनके मनोबल को मजबूत रखने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। चुनौतियों से भयभीत नहीं हो और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों बेधड़क मिलें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा पर मंथन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त

*मई में 28 हादसों में 19 की मौत, नियम तोड़ने वालों से ₹23.44 लाख जुर्माना *सड़क हादसे रोकने के लिए डेटा आधारित रणनीति बनेगी, डीसी...

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी सांसद प्रकाश चिक का इस्तीफा आदिवासी समाज की बदलती सोच का संकेत: बाबूलाल मरांडी

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल से टीएमसी के राज्यसभा सांसद...

सरायकेला के रानी पद्मावती स्कूल में उपद्रव, शरारती बच्चों ने तोड़ा मेन गेट और किचन की खिड़की

सरायकेला : बस स्टैंड स्थित रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कुछ शरारती बच्चों द्वारा जमकर उत्पात मचाए जाने का मामला सामने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत