जमशेदपुर के कदमा इलाके में भानु माझी गिरोह का सदस्य हथियार समेत गिरफ्तार

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को भानु मांझी गिरोह के सक्रिय सदस्य 20 वर्षीय मनीष सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एसएसपी पियूष पांडे ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि कदमा थाना अंतर्गत उलियान टीओपी मैदान में भानु मांझी गिरोह का एक सदस्य पिस्टल और गोली के साथ घूम रहा है। वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस मामले को लेकर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उलियान टीओपी मैदान में छापामारी की और मौके से एक युवक को देशी लोडेड सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल तथा तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि मनीष सिंह भानु मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य है और जमशेदपुर में गिरोह सरगना भानु मांझी के साथ मिलकर हथियार के बल पर लोगों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम करता है। बताया कि भानु मांझी पर जमशेदपुर के कई थानों में गंभीर मामलों के तहत कई कांड दर्ज हैं। गिरफ्तार मनीष सिंह को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां माहौल खराब करने की करते हैं कोशिश: संजय निषाद

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए...

पीएम मोदी फौलादी इरादे के साथ राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं: राजीव रंजन

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने गुरुवार को जी7 में पीएम मोदी की तारीफ और यूपी के राजनीतिक दावों समेत कई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का लगाया आरोप

राजकोट, 17 जून (आईएएनएस)। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और उनका राजनीतिक इस्तेमाल करने का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत