जमशेदपुर के चंदुका परिवार की मंजू अग्रवाल का निधन से शोक की लहर, 7 अक्टूबर तक बैठक


जमशेदपुर। शहर के सोनारी के सर्किट हाउस क्षेत्र निवासी व प्रतिष्ठित कारोबारी सह समाजसेवी चंदुका परिवार की वरिष्ठ सदस्य मंजू अग्रवाल का निधन 2 अक्तूबर, गुरुवार को हो गया। वे राजकुमार अग्रवाल चंदुका की धर्मपत्नी थीं।
स्व.मंजू अग्रवाल के निधन से सामाजिक और औद्योगिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे न केवल एक सुसंस्कृत परिवार की मुखिया थीं, बल्कि समाजसेवा में भी वे चढ़कर भूमिका निभाती थी । वे धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़ी थी और कई मंदिरों के निर्माण में भी योगदान दिया

था।


परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शोक सभा (बैठक) का आयोजन 5 अक्तूबर (रविवार) से 7 अक्तूबर (मंगलवार)
हर दिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उनके नारायणी निवास, 35 सर्किट हाउस एरिया नार्थ वेस्ट, रोड नंबर 15, सोनारी, जमशेदपुर पर किया जा रहा है।

पहले दिन की बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और मंजू अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। , इन लोगों में राजकुमार संघी, मनोज कावटिया, प्रभु कावटिया, बिल्लू जैन, कैलाश सरायवाला, सांवरमल शर्मा, विनोद अग्रवाल और पवन पोद्दार आदि शामिल थे।

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय मंजू अग्रवाल का एकादशा : 13 अक्टूबर (सोमवार), द्वादशा एवं प्रसाद : 14 अक्टूबर (मंगलवार), को दोपहर 12:30 बजे से और गरुड़ पुराण विदाई उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे से होगी.

उपरोक्त सभी कार्यक्रम उनके निवास स्थान पर ही आयोजित किए जाएंगे।

शोकाकुल परिजनों में राजकुमार अग्रवाल (चंदुका) – पति, संगम अग्रवाल – पुत्र, यश अग्रवाल – पौत्र, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, किशन कुमार अग्रवाल – देवर समेत समस्त चंदुका परिवार के सदस्य (गुहाला, राजस्थान निवासी) शामिल हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

जमशेदपुर : शहर के सालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास का गुरुवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में...

टेंडर घोटाला: बिहार सतर्कता विभाग ने पटना में दो निलंबित आईएएस अधिकारियों के घरों पर छापा मारा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार के हाई-प्रोफाइल रिशु श्री निविदा घोटाले की जांच में शुक्रवार को तेजी आई है। इस क्रम में विशेष सतर्कता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत