कदमा में लगातार दूसरे दिन वारदात, मंदिर से लौट रही महिला के गले से छीनी सोने की चेन

जमशेदपुर : कदमा में पिछले कई माह से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को नकाबपोश अपराधियों ने एक मार्निंग वाकर को निशाना बनाया और शनिवार को एक महिला से सोने की चेन छीनी। दोनों ही घटनाओं को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है।

घटना कदमा फार्म एरिया की है। महिला सुबह-सुबह मंदिर से पूजा कर लौट रही थी। महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला द्वारा पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि वह अपने देवर निलेश के साथ सुबह 8:30 बजे घर लौट रही थी। रास्ते में फार्म एरिया रोड नंबर 10 के समीप बाइक सवार दो बदमशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान अपराधी पूरी चेन नहीं ले जा पाए। कुछ हिस्सा उनके पास रह गया। महिला का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश से की। उनके सहयोग से शिकायत दर्ज कराई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

जमशेदपुर में जनगणना 2026 की तैयारियां तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और नागरिक 1 मई से स्व-गणना के जरिए अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

अपग्रेडेड स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर विरोध तेज, जमशेदपुर यूथ कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर में 42 अपग्रेडेड हाई स्कूलों में शिक्षक और सुविधाओं की कमी से पढ़ाई ठप है, जबकि इंटर सीट घटने से हजारों छात्रों का भविष्य संकट में है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में टाटा स्टील समर कैंप 2026 शुरू होगा 11 मई से, 3,500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद

19 खेल विधाओं में मिलेगा प्रशिक्षण, पिकलबॉल व vरोल बॉल जैसी नई गतिविधियां भी होंगी शामिल जमशेदपुर। Tata Steel के स्पोर्ट्स डिवीजन ने बहुप्रतीक्षित समर...

एक्शन में बिहार पुलिस : सिवान में भाजपा नेता के भतीजे के हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैरों में लगी गोली

सिवान : बिहार के सिवान में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत