जमशेदपुर के गाढ़ाबासा बस्ती में जादू-टोना की आशंका में 19 वर्षीय अजय बासा उर्फ डांटू की गला रेतकर हत्या

जमशेदपुरः जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा बस्ती में सोमवार देर रात जादू-टोना की आशंका में 19 वर्षीय अजय बासा उर्फ डांटू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में तनाव है।

जानकारी के अनुसार, अजय देर रात अपने मित्र संदीप के साथ घर से निकला था। कुछ घंटे बाद उसकी लाश गाढ़ाबासा में खून से लथपथ मिली। स्थानीय लोगों द्वारा उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि संदीप तांत्रिक गतिविधियों में लिप्त रहता था और जादू-टोना के बहाने उसने ही हत्या की है। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। मृतक अजय घर का इकलौता बेटा था। कुछ दिन पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था, जिससे परिवार पहले से पीड़ा झेल रहा था। बेटे की हत्या से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गाढ़ाबासा में भारी तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना एक बार फिर समाज में अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, उपायुक्त की दो टूक -नहीं हो मनमानी फीस वृद्धि

फीस रसीद में ट्यूशन फीस, विकास शुल्क, परिवहन शुल्क, परीक्षा शुल्क का स्पष्ट उल्लेख हो अब स्कूल प्रबंधन किसी बुक स्टोर, विशेष दुकान से किताबें...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत