जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट, चप्पे-चप्पे पर सजग रहेगी पुलिस, दो अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। विजय दशमी के दिन दो अक्टूबर को जिले में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। डीसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यही नहीं, दुर्गा पूजा का पर्व संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। जिले में कुल 81 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनमें से नौ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 34 जोनल मजिस्ट्रेट और 39 मजिस्ट्रेट तैनात हुए हैं। इसी तरह, नौ सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, 34 जोनल पुलिस अधिकारी और 39 पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इस बार साकची के मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा मानगो चौक, रेलवे स्टेशन टीओपी गोलचक्कर और गोलमुरी में सहायक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मानगो चौक का कंट्रोल रूम मानगो, आजादनगर, ओलीडीह और एमजीएम थाना क्षेत्र को कवर करेगा। स्टेशन टीओपी कंट्रोल रूम बागबेड़ा, परसुडीह, सुंदरनगर और जुगसलाई को कवर करेगा। गोलमुरी कंट्रोल रूम से गोलमुरी, सिदगोड़ा, बिरसानगर, टेल्को, बर्मामाइंस और गोविंदपुर को कवर किया

अराजक तत्ववों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। साकची स्थित कंट्रोल रूम से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे। इसके अलावा, सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

डीसी ने मीटिंग कर तैयार किया खाका

दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और विधि-व्यवस्था संधारण की प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे। स्टैटिक दंडाधिकारी अपने स्थल पर सतत मौजूद रहकर स्थिति की समीक्षा करेंगे, वहीं वरीय पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर परिस्थितियों पर नजर रखेंगे ताकि किसी भी अवांछित स्थिति से बचा जा सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कहीं लंबा जाम लगे या स्थिति नियंत्रण से बाहर हो तो संबंधित दंडाधिकारी तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करें। जिला नियंत्रण कक्ष से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की उपस्थिति की पुष्टि की जाएगी।

उपायुक्त ने धालभूम और घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार पूजा समितियों के संपर्क में रहें और समन्वय सुनिश्चित करें। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था और एम्बुलेंस की उपलब्धता पर विशेष बल दिया। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, दोनों अनुमंडलों के एसडीओ, नजारत उप समाहर्ता, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, डीटीओ, एलआरडीसी, सभी बीडीओ और सीओ, नगर निकायों के विशेष पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त सहित टाटा स्टील और जुस्को के प्रतिनिधि भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र में दो...

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत