झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व विधायक को दिया दीपावली मेला में शामिल होने का आमंत्रण

रांची: झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से भेंट कर आगामी 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दीपावली मेले में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मेला के आयोजन के उद्देश्य, उसकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मेला राज्य के कारीगरों, शिल्पकारों, व्यापारियों और सांस्कृतिक कलाकारों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा और उत्पादों का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह आयोजन न केवल आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है, बल्कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए जिला प्रशासन और आयोजकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। वहीं, विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि दीपावली मेला युवाओं और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करता है तथा उन्हें अपनी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर देता है।

आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों के लिए मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे सभी उम्र के लोग इस उत्सव का आनंद उठा सकें।

दीपावली मेला 9 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस मेला में जरूर आएं और झारखंड की सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय उत्पादों का समर्थन करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

गणेश दामोदर सावरकर की जयंती पर नितिन गडकरी समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजिल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। प्रसिद्ध क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के बड़े भाई गणेश दामोदर सावरकर (बाबा सावरकर) की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन...

बहरागोड़ा में बस किराया बढ़ाने का फैसला, 20 जून से लागू होंगी नई दरें

बहरागोड़ा: जमशेदपुर में ऑटो किराया में वृद्धि की सुगबुगाहट के बाद बस किराया भी बढ़ेगा। बढ़ती महंगाई और बस संचालन की लागत में लगातार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत