जमशेदपुर में मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 78वीं AGM, नित्यानंद सिंह व बी.के. डिंडा फिर बने निदेशक, बारी मेंशन के जीर्णोद्धार पर दिया गया फीडबैक

जमशेदपुर : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 78वीं वार्षिक आम सभा (AGM) शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में संपन्न हुई। टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) के अध्यक्ष सह निदेशक संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुनू चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य, वरिष्ठ यूनियन नेता और बड़ी संख्या में शेयरधारक उपस्थित रहे।

सभा में कंपनी के निदेशक इंचार्ज नित्यानंद सिंह, सतीश सिंह, सुनील सिंह, बी.के. डिंडा, आर.एन. मिश्रा और आर.के. सिंह सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे।

सभा के दौरान मार्च 2025 तक की बोर्ड रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

पुनर्नियुक्ति व लेखा परीक्षक का चयन

रोटेशन के आधार पर सेवानिवृत्त हो रहे निदेशक नित्यानंद सिंह और बी.के. डिंडा को पुनः निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा, बी. गुप्ता एंड कंपनी को फिर से कंपनी का ऑडिटर नियुक्त किया गया।

बारी मेंशन का कायाकल्प

AGM के दौरान TWU अध्यक्ष संजीव चौधरी ने ऐतिहासिक विरासत “बारी मेंशन” के मरम्मत कार्य की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भवन की “लाइक-टू-लाइक” मरम्मत हो रही है, जिसमें उसकी मूल वास्तुकला को संरक्षित रखते हुए जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मरम्मत कार्य तेजी से प्रगति पर है।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

सभा में TWU के पूर्व अध्यक्ष आर.बी.बी. सिंह, पूर्व महामंत्री एस.एन. सिंह, एम. भाष्कर राव, आर.सी. झा, अजय चौधरी, शत्रुघ्न राय, अनिल सिंह, राकेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र राय समेत कई वरिष्ठ यूनियन नेता और बड़ी संख्या में शेयरधारक उपस्थित थे।

सभा में उपस्थित सभी शेयरधारकों ने बोर्ड द्वारा प्रस्तुत चारों एजेंडा प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया।

AGM की मुख्य बातें

मार्च 2025 तक की बोर्ड रिपोर्ट पारित

नित्यानंद सिंह और बी.के. डिंडा पुनः निदेशक नियुक्त

बी. गुप्ता एंड कंपनी को फिर से ऑडिटर नियुक्त

बारी मेंशन का जीर्णोद्धार कार्य “लाइक-टू-लाइक” आधार पर जारी

वरिष्ठ यूनियन नेताओं और शेयरधारकों की उल्लेखनीय भूमिका रही

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

कटिहार में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर

कटिहार : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत