जमशेदपुर के नीलडीह में डांडिया कार्यक्रम देख रहे दो युवकों को बाहर बुलाकर चापड़ से हमला

पुलिस के मुताबिक योजनाबद्ध तरीके से घटना को दिया अंजाम

हमलावरों की पहचान की रही है, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बताया जा रहा पुरान विवाद, समझौता के लिए बुलाकर किया हमला

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह में बुधवार देर रात आयोजित डांडिया कार्यक्रम में चापड़ बाजी की घटना ने सांस्कृतिक उत्सव को रक्तरंजीत कर दिया जिससे अचानक तनावपूर्ण माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के बीच ही युवक लकी ने दो युवकों श्रवण और अनुराग को किसी बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही दोनों बाहर निकले, वहां पहले से घात लगाए करीब 22 से 25 युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लात- घूंसों के साथ धारदार हथियार से भी वार किया। आरोप है कि एक युवक ने चापड़ से वार कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्रवण और अनुराग को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

उधर सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार हमला योजनाबद्ध घटना प्रतीत हो रहा है और शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छवि धूमिल होती है. उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि मामला पुराना विवाद का है। दोनों युवकों को समझौता करने के लिए बाहर बुलाकर किया हमला।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आंतरिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आरआरयू और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और परिचालन...

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी: सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र की सभी ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं को धीरे-धीरे सौर ऊर्जा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत