जमशेदपुर में अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन – बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था और समाज की एकता को

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान श्री अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन सोमवार को धालभूम क्लब में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने कहा कि अग्रसेन जी महाराज समाजवाद के प्रवर्तक थे। उनके आदर्श अग्रवाल समाज को सरल और सफल जीवन जीने का सूत्र प्रदान करते हैं।

कुलदेवी माता महालक्ष्मी का पूजन

अग्रवाल समाज की महिलाओं ने कुलदेवी माता महालक्ष्मी का पूजन किया। उनके द्वारा माता को 108 साड़ी और कमल फूल अर्पित किए गए। पंडित पुरुषोत्तम शर्मा एवं विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान से माता का पूजन संपन्न करवाया गया। इस दौरान कलाकारों द्वारा महालक्ष्मी- अग्रसेन- माधवी की झांकी प्रस्तुत की गई।

अतिथियों का हुआ स्वागत

अग्रसेन जयंती के दौरान अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। अतिथियों के रुप में गजानंद भालोटिया, कृष्णा भालोटिया, सुरेश भालोटिया, कुणाल भालोटिया, संतोष खेतान, किशन सोंथालिया, विजय मित्तल, सचिन पोद्दार, अशोक गुप्ता नारायणी, पी. के. अग्रवाल जादूगोड़ा, राजकुमार अग्रवाल चंदूका, अरुण बाकरेवाल, संजय पलसानिया, अशोक चौधरी, दीपक भालोटिया उपस्थित थे।

अग्रवाल सम्मेलन के जिला पदाधिकारी रहे सक्रिय

माता महालक्ष्मी के पूजन एवं अग्रसेन जयंती को सफल बनाने में अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, महासचिव मंटू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, कमल किशोर अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, संतोष अग्रवाल, सुरेश शर्मा लिपु, सन्नी संघी, कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता, उमेश खीरवाल, विनोद शर्मा, विनीत अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के बजरंग अग्रवाल, बबलू अग्रवाल मिनी, लालचंद अग्रवाल, जुगसलाई शाखा से मनोज गोयल, दिलीप कांवटिया, अशोक गोयल, सी ए पीयूष गोयल, गोलमुरी से कैलाश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता, मानगो से ललित डांगा, गगन रुस्तगी, मनोज केजरीवाल, महावीर अग्रवाल, सोनारी से दीपक पारीक, बलराम अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, बिस्टुपुर से मयूर संघी, मुकेश आगीवाल, प्रांजल सरावगी, रोहित अग्रवाल, लाला मूनका, अंकुश जवानपुरिया एवं बिमल अग्रवाल गम्हरिया रहे सक्रिय।

समाज की रही सहभागिता

ओम प्रकाश रिंगसिया, महेंद्र मोदी, दीपचंद अग्रवाल,चैंबर से विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, पुनीत कांवटिया, अंशुल रिंगसिया, महेश खीरवाल, गोपाल अग्रवाल, नवनीत चौधरी, महेश भाऊका, प्रशांत अग्रवाल, कौशिक मोदी एवं अश्विनी अग्रवाल।

समाज की महिला शक्ति का दिखा जोर

स्नेहा चंदूका, अनीता अग्रवाल, अंजू चेतानी, निशा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, बीना भालोटिया, सविता मुरारका, नेहा चौधरी, सपना भाऊका, वर्षा चौधरी, कविता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल धालभूमगढ़ शामिल हैं।

विजेता हुए पुरस्कृत

cultural programme at agrasen jayanti.

अग्रसेन जयंती के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत विभिन्न शाखाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नगद राशि प्रदान की गई। कई विशिष्ट पुरस्कार भी प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव मंटू अग्रवाल ने किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

बिहार: पूर्वी चंपारण में कार से 10.54 किलोग्राम अफीम जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

मोतिहारी, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य बल को मादक पदार्थ तस्करों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत