सीयूजे के तीन प्रोफेसर को स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने शीर्ष वैज्ञानिकों में किया शामिल

रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के तीन प्रोफेसरों डा भास्कर सिंह, डा सचिन कुमार और डा अर्णब शंकर भट्टाचार्य को विभिन्न बिषयों में विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं द्वारा इसकी रिपोर्ट तैयार कर सूची जारी की गई है। 19 सितंबर को एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित सूची के अनुसार डा भास्कर सिंह लगातार पांचवें बर्ष ऊर्जा और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में, डा सचिन कुमार लगातार तीसरे बर्ष ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में और डा अर्णब शंकर भट्टाचार्य ने पहली बार एप्लाइड फिजिक्स और मटेरियल साइंस क्षेत्र में इस सूची में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं।

डा भास्कर सिंह बायोडीजल विकास के विभिन्न पहलुओं के क्षेत्र में काम करते हैं और अन्य समकालीन पर्यावरणीय मुद्दों को संबोधित करते हैं। स्कोपस डेटा के अनुसार डा भास्कर सिंह के 110 रिसर्च पेपर प्रकाशित हुआ है, जिनमें 6535 उद्धरण हैं और उनके लेखों का वर्तमान एच-इंडेक्स-39 है। वहीं डा. सचिन कुमार अपशिष्ट मूल्य निर्धारण के क्षेत्र में काम करते हैं और ऊर्जा से संबंधित अन्य मुद्दों की खोज करते हैं।

स्कोपस डेटा के अनुसार डा सचिन कुमार के 61 अनुसंधान प्रकाशित किया गया है, जिनमें 2320 उद्धरण हैं और उनके लेखों का वर्तमान एच-इंडेक्स-22 है जबकि डा अर्णब शंकर भट्टाचार्य नैनोस्ट्रक्चर्ड थिन फिल्म्स, कोटिंग्स, नैनोइंडेंटेशन अध्ययन, सरफेस इंजीनियरिंग, कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग और ऊर्जा बायोमेडिकल सामग्रियों के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

12-13 जून को झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 जून को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।...

बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त

उज्जैन, 8 जून (आईएएनएस)। ज्येष्ठ अधिक मास कृष्ण पक्ष अष्टमी पर सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत