जमशेदपुर में कान्वेंट स्कूल के बाहर दोस्त ने किया चाकू से हमला, छात्र गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर : बिष्टूपुर थाना अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के बाहर शनिवार देर शाम चाकू से हमला हुआ, जिसमें कदमा शास्त्रीनगर निवासी 16 वर्षीय छात्र अर्श कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय अर्श अपने दोस्तों के साथ स्कूल के बाहर खड़ा था, तभी उस पर अचानक चाकू से वार किया गया।

हमले में अर्श के बाएं कंधे पर गहरा जख्म आया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल छात्र को तुरंत आसपास के लोगों ने टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई।

बिष्टूपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमलावर की पहचान गोलमुरी निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि यह हमला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, अर्श का बयान अभी तक दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में ICSQS-2026 का आगाज़, सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग पर वैश्विक मंथन

जमशेदपुर। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में सस्टेनेबल स्टील उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय International Conference on Sustainable Quality Steelmaking (ICSQS-2026)...

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में लगाई फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में युवक ने की खुदकुशी, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

बहरागोड़ा में बहन की शादी से पहले युवक ने आर्थिक तनाव में खुदकुशी कर ली, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव बरामद किया, गांव में शोक है।

डीजे विवाद में चापड़बाजी, तीन घायल; टेल्को की जेमको बस्ती में देर रात हिंसा

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेमको मछुआ बस्ती में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत