पूर्वी सिंहभूम के पटमदा में धर्म परिवर्तन की साजिश के खिलाफ जनआक्रोश सभा, हिंदुत्व रक्षा का संकल्प

ग्रामीणों ने बाहरी प्रचारकों को गांव में प्रवेश से रोकने का लिया निर्णय, सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा को लेकर एकजुटता दिखाई

जमशेदपुर (पटमदा): झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड के आगुईडांगरा गांव स्थित हरि मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को एक जन आक्रोश सभा का आयोजन हुआ, जिसमें धर्म परिवर्तन के प्रयासों के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। सभा में मौजूद ग्राम प्रधानों, मुखिया और स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा कि गांव में बाहरी प्रचारकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

पटमदा की यह जनआक्रोश सभा धर्म परिवर्तन के विरुद्ध ग्रामीण चेतना और एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आई है। सभा से यह संदेश स्पष्ट है कि स्थानीय समाज अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए सतर्क और संगठित है। आने वाले दिनों में ऐसे आयोजनों से हिंदुत्व और स्थानीय परंपराओं की जड़ें और मजबूत होती दिखाई दे सकती हैं।

प्रवेश पर रोक, प्रार्थना सभाओं का विरोध
जनसभा में यह निर्णय लिया गया कि बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।किसी भी प्रकार की प्रार्थना सभा या सामाजिक कार्यक्रम जो धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से आयोजित हो रहे हों, उनका प्रतिरोध किया जाएगा।गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को सजग और संगठित किया जाएगा।

धर्म परिवर्तन की साजिश को सफल नहीं होने देंगे: शंभू दास
सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान शंभू दास ने कहा कि कुछ लोग एजेंटों के माध्यम से गांव-गांव घूम कर यीशु मसीह का संदेश सुनाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम सनातन धर्म के वंशज हैं, हमें कोई भी धर्म से डिगा नहीं सकता।”

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे व्यक्तियों को पहचान कर हरि मंदिर में बांध कर पटमदा ग्राम प्रधान संघ को सूचना दें।

हिंदुत्व की रक्षा ही आज की पुकार : पुजारी
सभा में मौजूद पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी जम्बू वाले बाबाजी ने कहा कि हमारा धर्म, हमारी संस्कृति सर्वोच्च है। सबसे पहले शिक्षा गुरु माता-पिता होते हैं। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें शिक्षित, जागरूक और एकजुट रहना होगा।

नेताओं व ग्राम प्रधानों ने की एकजुटता की अपील
सभा को मुखिया परमेश्वर सिंह, कृष्णपदो सिंह, भीष्मदेव सिंह, शरत सिंह सरदार, बाघाम्बर सिंह, रामनाथ सिंह, राखोहरि सिंह और निरंजन रजक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। सभी ने धर्म और संस्कृति की रक्षा को नैतिक जिम्मेदारी बताया और इसके लिए संगठित जनप्रतिरोध का आह्वान किया।

उपस्थिति व समर्थन
सभा में दलगोविंद सिंह, चंदन सिंह, संदीप मिश्र, अनिल महतो, विकास महतो, बेलू सिंह, विभूति हांसदा, रोहिण महतो, तिलक सिंह, सुखदेव भुइयां सहित दर्जनों ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर साधा निशाना, एनसीपी ने दी एनडीए को बधाई

जमशेदपुर : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार प्रणव झा की हार के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दलबदल विरोधी कानून को पूरी तरह से कमजोर कर दिया गया है : शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव

रत्नागिरी, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव ने पार्टी में चल रहे उथल-पुथल और 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर मीडिया से बातचीत की।...

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत