अब 30 सितंबर तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए कर सकेंगे आवेदन

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

– कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में डीडीसी ने दिए निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार कृषि एवं संबंद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, सहकारिता विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए ।

बैठक में मुख्य रूप से केसीसी, मृदा स्वास्थ जांच एवं उर्वरकता, डिजिटल फसल सर्वे आदि में कार्य प्रगति की समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाने का निदेश दिया गया । उप विकास आयुक्त ने जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को अमृत सरोवर योजना में लक्ष्य के अनुरूप यथाशीघ्र प्रगति लाने तथा जेएसएलपीएस को लाभुकों के चयन में आवश्यक सहयोग करने का निदेश दिया गया । वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशु वितरण के साथ-साथ बीमा कराने एवं कन्वर्जेंस से पशुओं का शेड निर्माण की बात कही गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान एवं संबद्ध विभागों की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र एवं ग्रामीणों के व्यपाक हित को देखते हुए संचालित की जाती हैं, ऐसे में सभी योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसे विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करें, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में योजनाओं का सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन बहुत जरूरी है।

बैठक में जानकारी दी गई कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन करने की तिथि 30 सितंबर तक विस्तारित की गई है। उप विकास आयुक्त ने अधिक से अधिक किसानों को बीमा योजना से जोड़ने के लिए ग्राउंड स्तर के साथ-साथ डिजिटल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जेएसएलपीएस को लाभुकों का मोबिलाइजेशन के बाबत निदेशित किया गया।

मौके पर जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, पणन सचिव जमशेदपुर बाजार समिति, उप निदेशक आत्मा, एलडीएम के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिदादी टाउनशिप: कुमारस्वामी की सरकार और पुलिस को दो टूक चेतावनी

बेंगलुरु, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को प्रस्तावित 'बिदादी टाउनशिप परियोजना' के खिलाफ चल रहे आंदोलन...

BIT Sindri को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

रांची : रांची में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Tata Steel Zoological Park में वन महोत्सव 2026 का समापन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 90 से अधिक विद्यार्थियों ने किया...

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन महोत्सव 2026 का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ। ‘एक पेड़ माँ के नाम’...

गम्हरिया में शहीद रतिलाल महतो का 27वां शहादत दिवस मनाया गया, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा मैदान में वीर शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति के तत्वावधान में प्रसिद्ध मजदूर नेता शहीद रतिलाल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत