62 लाख रुपये की लागत से किताडीह-ग्वालापट्टी में बनेगी सड़क, पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत किताडीह के ग्वालापट्टी में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और नींव रखने के साथ हुई।

यह सड़क 1.105 किमी लंबी होगी और इसके निर्माण पर लगभग ₹62 लाख रुपये की लागत आएगी। वर्षों से किताडीह-ग्वालाबस्ती के लोग इस सड़क की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है। विधायक के प्रयासों से इस योजना को धरातल पर लाया गया।

यह सड़क लोगों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं की पूर्ति है : संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने शिलान्यास करते हुए कहा की यह सड़क केवल पत्थर और डामर की नहीं, बल्कि यहां के लोगों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं की पूर्ति है। हमारा संकल्प है कि पोटका के हर गांव को बेहतर सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा जाए और इस पर हेमंत सरकार लगातार काम कर रही है।

शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, मुखिया जोबा मार्डी और मायावती टुडू, महिला नेत्री नीता सरदार, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्याय, अरुण यादव, संटु कर्मकार, सुमित महतो, अमित विश्वकर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

जमशेदपुर में हाइवा की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, विरोध में सड़क जाम

जमशेदपुर, 15 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स कारखाने में काम करने वाले 25...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में बस किराया बढ़ाने का फैसला, 20 जून से लागू होंगी नई दरें

बहरागोड़ा: जमशेदपुर में ऑटो किराया में वृद्धि की सुगबुगाहट के बाद बस किराया भी बढ़ेगा। बढ़ती महंगाई और बस संचालन की लागत में लगातार...

बिहार: सीतामढ़ी में आंधी के दौरान कच्चे मकान पर गिरा पीपल का पेड़, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार देर रात तेज आंधी के दौरान बड़ा पीपल का पेड़ उखड़कर एक घर पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत