जमशेदपुर मे यातायात व क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम, लिट्टी चौक–भिलाई पहाड़ी पुल को मिली मंजूरी

–वर्षों से लंबित मांग पूरी, ट्रैफिक जाम और पर्व-त्योहारों की भीड़ से मिलेगी राहत

जमशेदपुर: शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक प्रस्तावित पुल के डिजाइन को आखिरकार विभागीय मंजूरी मिल गई है। वर्षों से लंबित इस परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद अब इसके निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

इस पुल के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि यह परियोजना नवविकसित मानगो क्षेत्रों, विशेषकर भिलाई पहाड़ी, लिट्टी चौक, और उसके आसपास के इलाकों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.

यातायात को मिलेगी नई रफ्तार

लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक का क्षेत्र अब तक जाम और अव्यवस्थित यातायात के लिए बदनाम रहा है। विशेष रूप से त्योहारों और पर्वों के समय यहां कई घंटे लंबा ट्रैफिक जाम आम बात रही है। अब पुल के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस इलाके में वाहन चालकों को घंटों रुकना पड़ता है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। पुल निर्माण से यह मार्ग सुगम और सुरक्षित बन जाएगा।

विकास को नई दिशा
मानगो का पूर्वी के इलाके जिसमें भिलाई पहाड़ी और आस-पास के मोहल्ले शामिल हैं, का तेजी से विकास होने का मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। लेकिन बुनियादी संरचना के अभाव में यह क्षेत्र अब तक विकास की मुख्यधारा से कटा रहा है। पुल के निर्माण से इस इलाके को मुख्य शहर से बेहतर संपर्क मिलेगा, जिससे आवासीय, व्यावसायिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने लंबे समय से इस पुल की मांग की थी। अब उनके प्रयासों को सफलता मिलने से इलाके में नई योजनाओं और निवेश के द्वार भी खुल सकते हैं।

प्रशासनिक सक्रियता बनी मिसाल

इस परियोजना को लेकर प्रशासन ने बेहद तत्परता दिखाई है। पुल के डिजाइन को लेकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाते हुए तेजी से अनुमोदन की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए ठेका प्रक्रिया और बजट स्वीकृति का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

स्थानीय नागरिक रमेश सिंह ने कहा कि हम लोग वर्षों से इस पुल के लिए आवाज उठा रहे थे। अब जाकर मंजूरी मिली है, तो लगता है कि हमारी परेशानियां कम होंगी। वहीं सुनीता देवी का कहना है कि त्योहारों में बच्चों को स्कूल छोड़ना भी मुश्किल हो जाता है। पुल बन जाने से पूरे इलाके की तस्वीर बदल जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गांवों और शहरों को अनुदान दिया जा रहा है और राज्य भर में विकास कार्य चल रहे हैं: चीमा

संगरूर, 12 जून (आईएएनएस)। पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैंने नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित करने का निर्णय...

भाजपा की मूल विचारधारा प्रखर राष्ट्रवाद, विपक्षी नेताओं का इसकी ओर झुकाव स्वाभाविक: प्रीति शेखर

भागलपुर, 14 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रीति शेखर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत