September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सरायकेला प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान कुल 1315 अभ्यर्थियों में से 860 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 455 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ में कुल 416 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें 144 पुरुष एवं 272 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। साथ ही, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading