मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से की गई है, ताकि विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में चल रही योजनाओं की तकनीकी निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में अनुपम साहू, रजेश रंजन, प्रवीण कुमार महतो, आशीष कुमार सिंह, पूजा महाकुड़, शुभम महतो, अमित रितेश कुजूर, राहुल कुजूर, आनंद रोहित कुजूर, जोगेश्वर माण्डी, अखिलेख डहुरिया, मनीष कुमार और अभिजीत बेरा शामिल हैं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना विकास की एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। साथ ही, क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्यों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कार्यक्रम में एन.ई.पी. के निदेशक श्री संतोष कुमार गर्ग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित रिजु दत्ता ने की पश्चिम बंगाल सरकार की तारीफ, बोले-जल्द दिखाई देगा विकास

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के कामों की तारीफ की...

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत