उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का गतिरोध

जमशेदपुर : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को लेकर पिछले एक हफ्ते से चल रहा गतिरोध सोमवार को त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हो गया। संवेदक ने भुगतान नहीं मिलने के कारण जलापूर्ति बंद कर दी थी, जिससे लाखों लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे थे। इस बीच वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी सामने आए और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को संवेदक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने संवेदक को तत्काल जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया और भुगतान से संबंधित समस्याओं को शीघ्र दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

संवेदक ने एक हफ्ते की मोहलत देते हुए जलापूर्ति बहाल करने पर सहमति जताई है। जिला प्रशासन के इस कदम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि खतरा अभी भी टला नहीं है और अब देखने वाली बात होगी कि एक हफ्ते बाद स्थिति क्या रहती है। वही बरसात के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति के सवाल पर उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभागों के स्टेट होल्डर एवं विभागीय अधिकारियों को डाटा तैयार कर जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त हुए सड़कों के मरम्मत का निर्देश दिया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि दुर्गा पूजा से पूर्व सभी क्षतिग्रस्त सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर साधा निशाना, एनसीपी ने दी एनडीए को बधाई

जमशेदपुर : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार प्रणव झा की हार के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

जन शिकायत निवारण दिवस में गूंजीं बिजली, जमीन व आवास की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, भूमि विवाद, आवास, रोजगार और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत