बोकारो में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने नवनिर्मित श्रम न्यायालय का किया उद्घाटन
बोकारो : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, जस्टिस आनंदा सेन, जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बोकारो में नवनिर्मित श्रम न्यायालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह मौजूद रहे।
बोकारो के न्याय सदन में रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य न्यायाधीश समेत दोनों हाई कोर्ट के जज ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम के बाद बोकारो बार एसोसिएशन द्वारा स्थापित ई लाइब्रेरी का भी उन्होंने उद्घाटन करने के बाद बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को संबोधित किया।
मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि पेपर का संबंध पर्यावरण और पेड़ से है। ऐसे में हमने पर्यावरण को संरक्षित करने को लेकर एक आदेश जारी किया है जिसमें अब पेपर के दोनों तरफ टाइप किया जाएगा। इसका उद्देश्य पेपर के बचत के साथ पेड़ और पर्यावरण का संरक्षण है क्योंकि हम लोगों की सभी लोगों की जवाब देहि पर्यावरण को बचाना है। हमारा संदेश है कि हम पेड़ को बचाएं और इस धरती को बचाएं। उन्होंने कहा कि न्यायालय में केस को डिस्पोजल करना एक पाठ है और दूसरा पाठ न्याय करना है। दोनों का अर्थ बिल्कुल अलग है।

