बागुनहातु सर्बजनिन दुर्गा काली पूजा समिति पंडाल का भूमि पूजन

जमशेदपुर : बागुनहातु सर्बजनिन दुर्गा एवं काली पूजा समिति के तत्वावधान में बागुनहातु दुर्गापूजा मैदान में दुर्गापूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन रविवार को मुख्य अतिथि केके बिल्डर्स के निदेशक विकास सिंह ने किया। भूमि पूजन के बाद पूजा की आगे की गतिविधियों को सुनियोजित तरीके से करने के लिए वहीं पर रूपरेखा तैयार की गयी।

वर्ष 1980 से ही बागुनहातु सर्बजनिन दुर्गा एवं काली पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा व मां काली की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ मां दुर्गा जी की पूजा करने का निर्णय लिया गया है। समिति के द्वारा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला भी आयोजित किया जाता है।

इस मौके पर सुशांतो पांडा, समिति के अध्यक्ष पोरेश नाथ महतो, सचिव विप्लव नामता, कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, सदस्य मछिन्दर निषाद, सुभाष प्रमाणिक, अनुभव सिन्हा, जीवन साहू, गामा साहू, विशाल महतो, राजेश गोस्वामी, विश्वनाथ गुप्ता,माला नामता, सरस्वती देवी, मम्पी राय, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को...

बंगाल में जाति प्रमाणपत्र री-वेरिफिकेशन को माकपा (माले) ने दी कानूनी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में पीआईएल दायर

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। माकपा (माले) लिबरेशन ने पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों के दौरान अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत