जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम की 19 पंचायतों में शुक्रवार को वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विशेष बैंकिंग शिविर लगाए गये। इनका उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिक से अधिक पंजीकरण कराना है। शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में नामांकन किया जाएगा। साथ ही री-केवाईसी, नॉमिनी अपडेट जैसी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डिजिटल लेनदेन, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। शिविर बागबेड़ा मध्य, बोड़ाम, कुमराशोल, ग्वालकाटा, माटियाबांधी, घाटशिला, भूतिया, सोनाहातू, फॉरेस्ट ब्लॉक, काराडूबा, मुराकाटी,

