पुलिस हेडक्वार्टर से हथकड़ी तोड़कर अपराधी फरार, दोबारा धराया

जमशेदपुर: गुरुवार को हुई एक घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। टाटा स्टील में चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को बिष्टुपुर पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पुलिस हेडक्वार्टर ले जा रही थी। इसी बीच एक आरोपी ने पुलिस की आंखों के सामने हैरान कर देने वाला कारनामा कर दिखाया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक को हथकड़ी पहनाकर पुलिस हेडक्वार्टर लाया गया था। इसी बीच मौका देखकर उसने हथकड़ी तोड़ी और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों, जवानों और टाटा स्टील सुरक्षा कर्मियों के सामने से ही भाग गया। यह दृश्य देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया। कुछ देर के लिए पूरे पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

जैसे ही युवक के फरार होने की सूचना फैली, बिष्टुपुर थाना और अन्य पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। तुरंत नाकाबंदी की गई और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की गई। घटना से यह साफ हो गया कि सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक हुई है क्योंकि आरोपी हथकड़ी में बंधा होने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

हालांकि इस चूक के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और फरार युवक को कुछ ही समय में दोबारा दबोच लिया। उसे पकड़कर फिर से पुलिस हेडक्वार्टर लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

यह घटना न केवल पुलिस की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आरोपियों पर नजर रखने में लापरवाही बरती गई। जिस तरह आरोपी ने हथकड़ी तोड़कर फरार होने में सफलता पाई, उससे यह साफ है कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर बवाल, ग्रामीणों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी, अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर...

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आधा दर्जन स्टेशनों पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवालडीआरएम से मांगा जाएगा स्पष्ट जवाब, शिष्टमंडल सौंपेगा ज्ञापनटाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 25 को होगा गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन, सीएम को दिया गया निमंत्रण

रांची/जमशेदपुर : वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में भूमिज समाज के...

सोनारी बाजार में किराया वृद्धि पर बवाल, दुकानदारों ने रोका भुगतान

जमशेदपुर : सोनारी स्थित कागलनगर बाजार और गुदरी बाजार के दुकानदारों में अचानक किराया बढ़ाए जाने को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत