आजादनगर में घटनास्थल पर छूटी छिनतई करने वाले बदमाशों की बाइक के सहारे दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : आजादनगर में घटनास्थल पर छूटी बदमाशों की बाइक के सहारे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आजादनगर शाही गार्डन के पास हुई थी छिनतई की वारदात। पुलिस ने कर दिया खुलासा।

सोमवार को रोड नंबर 12 जवाहर नगर के पास हुई इस घटना में अपराधियों ने एक युवक अनस से 10 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया था और फरार हो गए थे। जवाहर नगर रोड नंबर 12 स्थित जीनत अपार्टमेंट में रहने वाले पीड़ित मोहम्मद अनस की शिकायत पर पुलिस ने आजाद नगर थाने में केस दर्ज कर मामले की तहकीकात की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अपनी बाइक घटना स्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इनकी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर देखा और पता लगाया तो मालूम हुआ कि बाइक सरायकेला खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी इलाके के गौस नगर के रहने वाले आसिफ अंसारी की है। इस पर पुलिस ने आसिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसके साथ गौस नगर का ही रहने वाला कलामुद्दीन उर्फ कलाम उर्फ सैफ भी था। इस पर पुलिस ने कलाम की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलाम ओडिशा भागने की फिराक में है और ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 के पास खड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कलाम को दबोच लिया। कलामुद्दीन उर्फ कलाम उर्फ सैफ के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। साकची थाना कांड संख्या 114/19, धारा 356/379/411/34 आईपीसी में वह आरोपी रह चुका है।

बरामद सामान

1. एक बैग

2. यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड

3. आईडीबीआई बैंक का एटीएम कार्ड

4. ट्रेनी जॉब आई कार्ड

5. पैन कार्ड

6. कुल 2700 रुपये (2200+500)

7. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जेएच 05 4225

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में सीबीआई ने यूपी से दो को किया गिरफ्तार

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में सीबीआई को...

मधुबनी हादसे पर सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा

मधुबनी, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले के पतोना थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तालाबनुमा बड़े गड्ढे में स्नान के दौरान गहरे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत